Home » News Update » दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल एवं जिला संयोजक श्री सिन्हा ने बोकारो उपायुक्त श्री झा से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल एवं जिला संयोजक श्री सिन्हा ने बोकारो उपायुक्त श्री झा से मिलकर ज्ञापन सौंपा। 

फुसरो: दामोदर बचाओ आन्दोलन, बोकारो जिला के प्रतिनिधिमंडल एवं जिला संयोजक सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त बोकारो श्री अजय नाथ झा से मिलकर गरगा नदी पर अतिक्रमण हटाने एवं आवासीय कॉलोनीयो के जल-मूत्रमल के प्रदूषण से शीघ्र मुक्त करने हेतु लिखित ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में उपायुक्त बोकारो श्री अजय नाथ झा जी को अवगत कराया गया कि लगातार जन-आंदोलन एवं जन-दबाव के कारण “दामोदर नदी” को औद्योगिक प्रदूषण से लगभग मुक्त कर लिया गया है। लेकिन नगरीय जल- मलमूत्र प्रदूषण से मुक्त करने में अबतक सफलता नही मिली है। दामोदर नदी की सहायक नदियों में सबसे गंदी “गरगा नदी” है। जो अतिक्रमण एवं प्रदूषण का दंश झेल रही है। जिसके लिए वर्ष 2016 से बोकारो जिला प्रशासन से लगातार आग्रह किया जा रहा है। कि “गरगा नदी” को अतिक्रमण एवं जल-मलमूत्र प्रदूषण से मुक्त कराया जाए। श्री झा को यह भी अवगत कराया गया कि “गरगा नदी” को प्रदूषित करने एवं अतिक्रमण को संरक्षण देने में चास नगर निगम एवं चास अंचल तथा प्रो. बारी कोऑपरेटिव गृह निर्माण समिति मुख्य रुप से जबावदेह है। बोकारो उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने संज्ञान में लेते हुए

ध्यान से समस्याओं को सुनकर प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि “गरगा नदी” की समस्याओं एवं उसके समाधान हेतु शीघ्र बैठक बुलाई जायगी जिसमे “दामोदर बचाओ आंदोलन” के प्रतिनिधिमंडल को भी सूचित किया जायगा। मौके पर प्रतिनिधिमंडल के ललित सिन्हा, प्रियरंजन, अंबुज मंडल, रामाधार यादव आदि शामिल थे।

 

शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal