गिरिडीह जिले के बैंगाबाद प्रखंड अंतर्गत मशहूर और रमणीय खंडोली पर्यटक स्थल के नौजवानों द्वारा लाए गए नयी नौका का उद्घाटन राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद ने विधवत रूप से किया।, इस मौके पर बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र के ग्रामीण के नौजवान बूढ़े बुजुर्ग उपस्थित रहे।
इस दौरान सांसद महोदय ने कहा कि खंडोली पर्यटन स्थल सिर्फ गांडेय विधानसभा के लिए नहीं, बल्कि पूरे गिरिडीह व झारखंड की शान है। सांसद डॉक्टर अहमद ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग यहां पर आकर पिकनिक का आनंद उठाते हैं और खासतौर से वोटिंग का भी भरपूर आनंद उठाते हैं । सांसद डॉक्टर अहमद ने कहा कि ऐसे में जब पिकनिक के सीजन में पर्यटकों की ज्यादा भीड़ रहती है तब वैसे में पर्यटकों को थोड़ी बहुत कठिनाई होती है ,लेकिन इस नए वोट के आ जाने से लोगों को वोटिंग करने में और भी सहूलियत होगी।
,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
