भुरकुंडा/सौंदा डी:
पंचायत भवन में आज सौंदा डी पंचायत बचाओ संघर्ष समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री उपेंद्र शर्मा ने की, जबकि संचालन संजय यादव द्वारा किया गया।
बैठक में प्रबंधन द्वारा आवास खाली कराने को लेकर बांटे जा रहे नोटिस का जोरदार विरोध किया गया। उपस्थित लोगों ने एक सुर में कहा कि किसी भी हाल में एक भी आवास खाली नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी मई महीने में जीएम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस मौके पर बरका सयाल एरिया के विभिन्न ट्रेड यूनियनों के सम्मानित प्रतिनिधि भी शामिल हुए। बैठक में संयुक्त मोर्चा के संयोजक विंध्याचल बेदिया, उदय कुमार सिंह, वासुदेव साव, अशोक गुप्ता, दशरथ कुर्मी, अशोक शर्मा, संजय वर्मा, इंद्रदेव पासवान, विनोद कुमार, आजाद भुईया, जगन्नाथ पासवान, जेपीएन सिन्हा, रमाकांत दुबे, डब्लू पांडे, सुशील कुमार सिंह, राजगिरी चौधरी, नईम खान, उमेश साव, विनोद सागर, संजय सिंह, संतोष शर्मा, उमेश रजक, अमरेश कुमार, दीपक सिंह, विष्णु राम, संतोष रजक, हरलाल शर्मा, संजय कुमार, प्रवीण नायक, राम पुकार, आफताब आलम, राम वृश्च भुईया, योगेंद्र मांझी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 
बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि प्रबंधन अपने फैसले पर अड़ा रहा, तो आंदोलन को और तेज किया
रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा
