Home » News Update » झामुमो नेता मुमताज़ आलम ने सीसीएल कथारा जीएम से की मुलाकात, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिया जोर

झामुमो नेता मुमताज़ आलम ने सीसीएल कथारा जीएम से की मुलाकात, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिया जोर

बेरमो /कथारा सीसीएल जीएम कार्यालय में झामुमो नेता मुमताज़ आलम ने महाप्रबंधक एकेबी सिंह से औपचारिक मुलाकात कर बधाई दी। इस दौरान जीएम एकेबी सिंह ने मुमताज़ आलम को गले लगाकर स्वागत किया।

 

मुलाकात के दौरान झामुमो नेता ने कथारा एरिया की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने वाहनों से तेल चोरी रोकने के लिए किलोमीटर और ऑयल मीटर की जांच का मुद्दा उठाया। साथ ही सीसीएल से हो रही कोयला चोरी रोकने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। श्री आलम ने कहा कि वर्कर सुरक्षित रहेगा तो प्रोडक्शन भी बढ़ेगा।

 

उन्होंने मांग की कि माइंस में शुद्ध पेयजल और लाइट की समुचित व्यवस्था हो, सुरक्षा सही तरीके से सुनिश्चित की जाए और कर्मियों को हेलमेट, मास्क, हैंड ग्लव्स आदि उपलब्ध कराए जाएं।

 

चिकित्सा सुविधाओं को लेकर उन्होंने कहा कि समय-समय पर हेल्थ कैंप लगाए जाएं, जिसमें आंख, कान सहित शरीर के विभिन्न अंगों की जांच नियमित रूप से हो। इससे सीसीएल कर्मी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

स्वॉग वासरी मे केंटीन और पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण वहाँ के मजदूरों को आये दिन समस्या हो रही हैl

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal