पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना की वार्षिक कार्ययोजना व बजट को मंजूरी, ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया अपनाने पर डीसी ने दिया जोर
बोकारो: सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पी.एम. पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना एवं बजट का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।
एमडीएम खाद्यान्न आपूर्ति हेतु ऑनलाइन टेंडर करने का निर्देश
बैठक में विद्यालयों में एमडीएम खाद्यान्न आपूर्ति डीएसडी के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू करने को लेकर चर्चा की गई।
उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे को ऑनलाइन टेंडर जारी करने तथा आरएफपी तैयार कर जिला स्तरीय आंतरिक निविदा समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
सभी विभागों के ऑफलाइन टेंडर पर प्रतिबंध, सख्त अनुपालन करें
उपायुक्त ने सभी विभागों को केवल ऑनलाइन टेंडरिंग की प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऑफलाइन टेंडर पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालको, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज,जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहारा, एवं सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
