Home » News Update » गिद्धौर में वाहन जांच अभियान, 31 वाहनों से 43 हजार रुपये जुर्माना

गिद्धौर में वाहन जांच अभियान, 31 वाहनों से 43 हजार रुपये जुर्माना

गिद्धौर (चतरा) थाना गेट के समीप मंगलवार को डीटीओ एवं थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। हाल के दिनों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी की सक्रियता लगातार देखने को मिल रही है।

अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया, बस, ट्रक, ट्रैक्टर एवं कोयला वाहनों की जांच की गई। हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट, परमिट समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की गई। सभी कागजात सही पाए जाने पर वाहनों को छोड़ दिया गया, जबकि त्रुटि मिलने पर चालकों को हिदायत दी गई।

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 31 वाहनों से कुल 43 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। मौके पर पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

आमीर सुहैल की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal