Home » News Update » नशा मुक्ति जागरूकता अभियान शुरू, बीडीओ ने दिलाई शपथ; स्कूल से 100 मीटर के दायरे में नशा बेचने पर होगी कड़ी करवाई l

नशा मुक्ति जागरूकता अभियान शुरू, बीडीओ ने दिलाई शपथ; स्कूल से 100 मीटर के दायरे में नशा बेचने पर होगी कड़ी करवाई l

बेरमो: झारखंड सरकार के निर्देश पर बेरमो प्रखंड में 15 से 26 जून तक नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को बेरमो प्रखंड कार्यालय में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बीडीओ ने दिलाई शपथ

कार्यक्रम में बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. बीडीओ मुकेश कुमार ने सभी को नशा से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई.

युवाओं पर विशेष फोकस

बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है. खासकर युवा पीढ़ी जो देश का भविष्य है, उसे नशे से दूर रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत प्रखंड के कॉलेजों एवं विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता फैलाई जाएगी.

100 मीटर के दायरे में बिक्री पर पाबंदी

बीडीओ ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी विद्यालय के 100 मीटर परिधि के अंदर नशीले पदार्थ या नशे से जुड़ी चीजों की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी है. नियम तोड़ने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगीl

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal