बेरमो: डीवीसी कोनार परियोजना के प्रधान राणा रणजीत सिंह ने बुधवार को राजभवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा कोनार परियोजना क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी साझा की lमुलाकात के दौरान कोनार परियोजना के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं क्षेत्र की प्रगति को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई. परियोजना प्रधान ने राज्यपाल को क्षेत्र में डीवीसी द्वारा संचालित योजनाओं से अवगत कराया. इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा, “आपके द्वारा कोनार परियोजना के विकास एवं प्रगति के लिए किए जा रहे अथक प्रयासों को इतने कम समय में देखकर मुझे काफी खुशी हो रही है.” साथ ही उन्होंने दामोदर घाटी निगम द्वारा राज्य के विकास और रोजगारोन्मुख प्रयासों की भी सराहना की. इसके जवाब में कोनार परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने कहा कि माननीय राज्यपाल महोदय के इस अभिभावक तुल्य स्नेह और उत्साहवर्धन के लिए डीवीसी परिवार उनका हमेशा आभारी रहेगा.
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
