Home » News Update » अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तेनुघाट उपकारा में योग शिविर का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तेनुघाट उपकारा में योग शिविर का आयोजन

तेनुघाट: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह तेनुघाट उपकारा परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक अरुणाभ, जेलर नीरज कुमार, जेल कर्मी के साथ बंदियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योगा प्रशिक्षक ने उपस्थित लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन और मानसिक संतुलन का सबसे प्रभावी माध्यम है। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं निरोग समाज के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal