Home » News Update » तेनुघाट ओपी परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक

तेनुघाट ओपी परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक

तेनुघाट: तेनुघाट ओपी परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो के अगुवाई में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए गोमिया अंचल अधिकारी आफताब आलम ने बताया कि किस तरह मुहर्रम पर्व मनाया जाता है और इसे मनाने के पीछे क्या धार्मिक आस्था है। बैठक में उपस्थित लोगों को आपसी सहयोग और सौहार्द पूर्ण त्योहार मनाने की अपिल की।

बैठक को घरवाटांड मुखिया प्रतिनिधि रामचन्द्र यादव, पंचायत समिति सदस्य अख़्तर अंसारी, सेराज अंसारी, लाल बहादुर शर्मा, मिथुन चन्द्रवंशी, श्री राम हेम्ब्रम, सेवा गंझू, झरी तुरी, सहित अन्य ने संबोधित किया। बैठक में शांति समिति सदस्य के साथ कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

मंच संचालन वारिस आलम ने किया। स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो ने सभी से शांति पूर्ण त्योहार मनाने की अपिल की और जुलूस निकालने वाली रास्ते से ही जुलूस निकालने को कमिटी से कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal