प्रशासन ने सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर
गिद्धौर (चतरा) गिद्धौर थाना परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने किया।
बैठक में दोनों समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मुहर्रम मनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रशासन की ओर से बताया गया कि बरटा, किरकिरा, रतनपुर, सलीमपुर एवं केंदुआ गांवों से मुहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा। वहीं गिद्धौर, बारीसाखी, मंझगांवां, द्वारी तथा बारीयातु पंचायतों में 27 जून को जुलूस निकलेगा।
अंचलाधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा एवं बीडीओ राहुल देव ने सभी अखाड़ा समितियों और ग्रामीणों से निर्धारित समय एवं तय रूट का पालन करते हुए जुलूस निकालने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने कहा कि जुलूस के दौरान अश्लील गीत नहीं बजाए जाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की सूचना तत्काल थाना को दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, जिला परिषद प्रतिनिधि बालेश्वर यादव, मुखिया निर्मला देवी, जगदीश यादव, मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, महादेव दांगी, राजूलाल वर्मा, वैद्यनाथ दांगी, मुकेश कुमार साव, विजय भारती, समुद मियां, मो तौफीक, मो फारूक, मो सूफियान, मो जसीम सहित दोनों समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
आमीर सुहैल की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
