Home » News Update » पंजीकृत शराब दुकानों के पास शराब खरीद कर सेवन करना प्रतिबंधित है, ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी….

पंजीकृत शराब दुकानों के पास शराब खरीद कर सेवन करना प्रतिबंधित है, ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी….

शिक्षा विभाग विद्यालय/महाविद्यालय में व्यापक प्रचार प्रसार अभियान चलाएं ताकि प्रतिबंधित मादक पदार्थों के विरुद्ध छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों में जागृति लाई जा सके….

पुलिस विभाग नियमित अंतराल पर सघन छापामारी करें ताकि प्रतिबंधित मादक पदार्थों के तस्करों में भय पैदा हो सके…

अच्छे कार्य करने वाले पदाधिकारियो, कर्मियों, एनजीओ संचालको एवं समाज सेवियों को सम्मानित किया जाएगा…

बोकारो: Dist. NCORD कमिटी की मासिक बैठक उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई।

मौके पर प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

बैठक में उपायुक्त अजय नाथ झा ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा आदि में गहन छापामारी करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने उत्पाद विभाग, फूड सेफ्टी एवं स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी करने का भी निर्देश दिया ताकि प्रतिबंधित मादक पदार्थों के तस्करो की कमर तोड़ी जा सके।

उन्होंने अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को भी संयुक्त टीम बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में छापेमारी करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को विशेष रूप से मेडिकल दुकान में छापामारी करने करने का निर्देश दिया ताकि प्रतिबंधित कप सिरप बिक्री करने वालों को पकड़ा जा सके।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal