Home » News Update » मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील अखाड़ों में शांति समिति की बैठक आयोजित

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील अखाड़ों में शांति समिति की बैठक आयोजित

तेनुघाट: बोकारो उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नावाडीह थाना क्षेत्र के सुरही गांव में दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों, अखाड़ा कमेटी के सदर एवं सचिवों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने मुहर्रम जुलूस, ताजिया एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की।

इसके अलावा कसमार प्रखंड के मोचरो एवं गररी स्थित संवेदनशील अखाड़ों में भी स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक बेरमो अंचल, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पूरे अनुमंडल क्षेत्र में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार बैठकें कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal