Home » News Update » SIR को लेकर BLA 2 का प्रशिक्षण शुरू

SIR को लेकर BLA 2 का प्रशिक्षण शुरू 

परवेज़ आलम की रिपोर्ट

पलामू — उपायुक्त पलामू सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पत्र जारी कर कहा है की मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक पार्टी द्वारा BLA 2 नियुक्त किया है उन सभी BLA 2 का SIR को लेकर 24 एंव 25 जून को प्रशिक्षण कराने को लेकर सभी प्रखंड सहायक निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया,

 

निर्देश के आलोक मे 24 जून को नौडीहा बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी परितोष प्रियदर्शी ने सभी राजनीतिक पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष को सूचित करते हुए नियुक्त किए गए BLA 2 का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया,

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी परितोष प्रियदर्शी ने SIR से सबंधित सभी बिन्दुओ पर बारीकी से BLA 2 को बताया और कहा की आप सभी लोग बूथ पर नियुक्त BLO को सहयोग करेंगे ताकि कोई भी योग्य मतदाता छूट ना जाए और आयोग्य मतदाता जुट ना जाए इस पर विशेष ध्यान देना है,

SIR 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक BLO घर -घर गणना फार्म देंगे और मतदाता उस फार्म मे दो रंगीन फोटो लगाकर एंव हस्ताक्षर कर BLO को फार्म वापस कर देंगे,

प्रशिक्षण कार्यक्रम मे कांग्रेस के BLA उदेश राम, अताउल हक, निरंजन ठाकुर, सूर्यदेव कुमार, संजय सिंह, जन्नत हुसैन, सीदेश्वर राम, jmm से प्रखंड अध्यक्ष उदय पासवान एंव अन्य के साथ पंचायत सचिव सह jPS सरोज कुमारी, पंकज कुमार, नीरज कुमार के साथ सैकड़ो BLA मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal