कथारा: 30 जून दिन मंगलवार को सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ के समापन अवसर पर एक भव्य सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा के प्रतिभावान बच्चों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सीसीएल के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत और सम्मानित किया गया।
समारोह में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी, हिंदी निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार सौंपे गए।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार हैं:
* प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (कक्षा 6 से 8):
* प्रथम स्थान: आरव कुमार (कक्षा VIII ब)
* द्वितीय स्थान: अभिनव शरण भट्ट (कक्षा VI ब)
* तृतीय स्थान: अर्पित कुमार ठाकुर (कक्षा VIII ब)
* हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता (विषय – ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’, कक्षा 9 और 10):
* प्रथम स्थान: अलिश्बा नैयर (कक्षा X अ)
* द्वितीय स्थान: शैली कुमारी (कक्षा X स)
* तृतीय स्थान: इशिका कुमारी (कक्षा IX स)
* पेंटिंग प्रतियोगिता (कक्षा 11 और 12):
* प्रथम स्थान: प्राची सेठ (कक्षा XII स)
* द्वितीय स्थान: राज नंदनी (कक्षा XII अ)
* तृतीय स्थान: प्राची कुमारी (कक्षा XII द)
पुरस्कार वितरण के दौरान सीसीएल के पदाधिकारियों ने डीएवी कथारा के बच्चों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक को भी बेहद सराहा। पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा, “ये बच्चे हमारे देश की आने वाली पीढ़ी हैं। यदि आज की युवा पीढ़ी स्वच्छता के इस पावन और महत्वपूर्ण संदेश को आत्मसात कर लेगी, तो हमारा पूरा समाज और देश अनिवार्य रूप से स्वच्छ और समृद्ध बनेगा।”
विद्यालय के प्राचार्य सह- झारखंड जोन -आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी. एन. खान ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों, गतिविधियों और इसके गहरे महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक बेहद प्रभावपूर्ण संदेश दिया।
उन्होंने कहा, “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारे जीवन का मूल संस्कार होना चाहिए। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे विद्यालय के ये होनहार बच्चे स्वच्छता के इस अलख को न केवल अपने घरों तक सीमित रखेंगे, बल्कि इसे पूरे समाज और राष्ट्र के कोने-कोने तक फैलाएंगे। जब तक हमारे नौनिहाल जागरूक नहीं होंगे, तब तक ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ का सपना पूर्ण रूप से साकार नहीं हो सकता। हमारे बच्चों का यह प्रयास देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी महोदय ने एक बार पुनः बच्चों को शुभकामनाएं दी। स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक जितेंद्र दुबे, बी.के. दसौंधी, आराधना, राकेश रंजन, संजय महतो, प्रेम तिवारी, संगीत कुमार, ओशीन,खुशबू कुमारी, सुमन कुमारी, सुरभि दुबे सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की सराहनीय भूमिका रही।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
