Home » News Update » गिरिडीह जिले के जमुआ में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का शुभारंभ, 118 पात्र आवेदकों को जारी हुआ लर्निंग लाइसेंस…

गिरिडीह जिले के जमुआ में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का शुभारंभ, 118 पात्र आवेदकों को जारी हुआ लर्निंग लाइसेंस…

गिरिडीह, जिले में माननीय मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन, झारखंड सरकार एवं माननीय परिवहन मंत्री, दीपक बिरुवा के निर्देश तथा उपायुक्त, रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जिले के सभी प्रखंडों में निर्धारित तिथियों के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस (नवसिखुवा चालक अनुज्ञप्ति) जारी करने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराना, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन की संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। *इसी क्रम में आज प्रखंड मुख्यालय, जमुआ में विशेष शिविर के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रथम चरणीय प्रक्रिया, अर्थात नवसिखुवा चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) हेतु आवेदन प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया गया। शिविर में आमजन की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कुल 147 इच्छुक आवेदकों ने नवसिखुवा चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) के लिए आवेदन किया। आवेदनकर्ताओं के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन एवं निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत 118 पात्र आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया।

*इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार ने बताया कि* यह विशेष अभियान जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा, ताकि अधिकाधिक नागरिकों को उनके नजदीक ही ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थल पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal