Home » News Update » विधायक रोशन लाल चौधरी ने भदानीनगर–भुरकुंडा मार्ग पर 51.50 लाख की लागत से पुलिया निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

विधायक रोशन लाल चौधरी ने भदानीनगर–भुरकुंडा मार्ग पर 51.50 लाख की लागत से पुलिया निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत लपंगा पंचाय में डीएमएफटी मद से भदानीनगर ग्लास फैक्ट्री आवासीय कॉलोनी एवं भुरकुंडा बाजार को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण सड़क मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य का शनिवार को विधिवत शिलान्यास विधायक रोशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

यह निर्माण कार्य जिला परिषद के माध्यम से कराया जाएगा। लगभग 51 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाला गार्डवाल सड़क की सुरक्षा को मजबूत करेगा तथा आवागमन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा मेरी प्राथमिकता है कि योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, सुरक्षित यातायात और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित कार्य एजेंसी को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश भी दिया।

शिलान्यास कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के उत्तरी प्रमंडलीय प्रभारी योगेश दांगी, विद्यासागर ओझा, पतरातू नगर मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार शौर्य, सुंदरनगर मुखिया व्यास पांडे, कौशल सिंह, जलील खान, अनुप कुमार सिंह,कवि राय, लपंगा पंचायत के मुखिया आनंद दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता रणवीर सिंह, भुरकुंडा मंडल महामंत्री ज्योति सिंह, नागेंद्र प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद मनोज राम, राजेश महतो, भदानीनगर मंडल महामंत्री राजेंद्र मुंडा, जुगेश महतो, विजय यादव, शुभम दुबे, वीरेंद्र सिंह , आर.के. पारिख सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

पतरातू से संवाददाता गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal