Home » News Update » टंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 कार्टन देसी शराब के साथ ऑल्टो कार जब्त

टंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 कार्टन देसी शराब के साथ ऑल्टो कार जब्त

औरंगाबाद: जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के पिपरडीह गांव से एक ऑल्टो कार सहित भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार टंडवा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिपरडीह गांव में एक ऑल्टो कार के माध्यम से अवैध शराब की खेप लाई गई है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने ऑल्टो कार की तलाशी ली, जिसमें से कुल 40 कार्टून में रखी लगभग 300 लीटर देसी टनाका शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब एवं वाहन को जब्त कर थाना लाया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में एएसआई रुपेश कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है तथा फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal