Jharkhand: झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद का नई दिल्ली स्थित सीताराम भारतीय अस्पताल में घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। इस बाबत अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। वंही सफल सर्जरी की जानकारी मिलने के बाद झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉ. सरफराज अहमद से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान मंत्री ने सांसद के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी जताया । वंही डॉ. सरफराज अहमद ने बताया कि ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है और अब वह पहले की अपेक्षा काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों, मेडिकल टीम, शुभचिंतकों तथा सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दीं सांसद के सफल ऑपरेशन की खबर सामने आने के बाद गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में उनके समर्थकों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होकर सार्वजनिक तौर राजनीतिक जीवन में सक्रिय होने की कामना की है।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980