Home » News Update » विद्यालय से निकलकर तालाब में नहाने गए दूसरी कक्षा के छात्र की डूबने से मौ,त, परिजनों ने स्कूल में किया हंगामा

विद्यालय से निकलकर तालाब में नहाने गए दूसरी कक्षा के छात्र की डूबने से मौ,त, परिजनों ने स्कूल में किया हंगामा

गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित अंबाटांड़ तालाब में नहाने के दौरान आठ वर्षीय छात्र फरहान अंसारी की डूबने से मौ,त हो गई। मृ,तक झगरी निवासी कलीम अंसारी का पुत्र था और झगरी उत्क्रमित विद्यालय में दूसरी कक्षा का छात्र था। घ,टना के बाद परिवार में मा,तम छा गया, जबकि आक्रो,शित परिजनों और ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हं,गामा किया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह फरहान रोज की तरह विद्यालय गया था। आरोप है कि वह कक्षा में बैग रखकर दो अन्य बच्चों के साथ अंबाटांड़ तालाब नहाने चला गया, जहां गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृ,त घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि विद्यालय में समय पर प्रार्थना सभा और उपस्थिति दर्ज नहीं होने तथा बच्चों की निगरानी में लाप,रवाही के कारण यह हा,दसा हुआ।

वहीं विद्यालय की शिक्षिका फरीदा खातून ने बताया कि घ,टना के समय वह अकेली शिक्षिका थीं और अन्य शिक्षक अवकाश पर थे। उन्होंने कहा कि छात्र बिना जानकारी दिए विद्यालय से निकल गया था। सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की जांच शुरू की और श,व को पोस्ट,मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्ट,मार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal