Home » News Update » बेरमो में पुलिस का “एक्शन मोड”: एंटी क्राइम चेकिंग में 77 हजार का कटा चालान, डिक्की और कागजात खंगाले

बेरमो में पुलिस का “एक्शन मोड”: एंटी क्राइम चेकिंग में 77 हजार का कटा चालान, डिक्की और कागजात खंगाले

बोकारो: एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर बेरमो पुलिस ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर कमर कस ली है। बुधवार को बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन एंटी क्राइम सह वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 77 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे बेरमो और फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान कई वाहन चालक दूर से ही पुलिस को देखकर अपना रास्ता बदलते और गलियों में भागते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस ने न केवल दोपहिया, बल्कि चार पहिया वाहनों और ऑटो को भी रोककर सघन तलाशी ली। चार पहिया वाहनों की डिक्की खोलकर बारीकी से जांच की गई। इस दौरान जिन बाइक, ऑटो और चार पहिया वाहनों के पास ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस (बीमा) और प्रदूषण आदि के वैध कागजात नहीं पाए गए, उन पर तत्काल नियमानुसार जुर्माना लगाया गया।

​अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक दौड़ाने वाले युवाओं और अनियंत्रित गति से वाहन चलाने वाले चालकों को पुलिस ने रोककर कड़ी फटकार लगाई। इसके साथ ही, सड़कों पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले (ओवरलोडेड) ऑटो चालकों को भी कड़ा निर्देश दिया गया कि वे हर हाल में यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा उनके वाहन जब्त किए जाएंगे।

​बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सड़क पर आपकी सुरक्षा ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना कोई बोझ नहीं, बल्कि आपकी जान का सुरक्षा कवच है। नियमों का पालन कर खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal