Home » News Update » पेटरवार पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹23 हजार व बाइक बरामद

पेटरवार पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹23 हजार व बाइक बरामद

तेनुघाट: बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय पेटरवार थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रविन्द्र कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पेटरवार थाना अंतर्गत कोनार बेड़ा निवासी मंजू देवी जो पेटरवार बैंक से पचास हजार रूपए निकाल कर 8 जुलाई को मोटरसाइकिल से घर जा रही थी। तभी सुनसान सड़क पर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसका पैसा छीन कर भाग गया। उसके बाद पेटरवार थाना में मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज करने के बाद वरीय पदाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित किया गया। गठित टीम द्वारा माविय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर कांड का उदभेदन करते हुए चंदनकियारी थाना अंतर्गत सहारजोरी निवासी दिलीप कुमार तिवारी और चंदन शर्मा को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने अपने अपराध को स्वीकार किया और उनके पास से बुलैट मोटरसाइकिल JH 09 BL 8183 तथा 23,000 रुपए बरामदकिए गए। अभियुक्त दिलीप कुमार तिवारी के आपराधिक इतिहास भी है। छापामारी दल में पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो, पुअनि महावीर एक्का, राजेश यादव, रंजन सिंह आदि शामिल थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal