Home » News Update » विवादित बयान के कारण हुई धार्मिक आहट

विवादित बयान के कारण हुई धार्मिक आहट

डुमरी: अनुमंडल के समीप इसरी बाजार में पिछले दिनों 6 तारीख को भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र साहू के द्वारा एक सार्वजनिक रैली सभा आयोजित की गई थी ।

जहां सैकड़ो की संख्या में भीड़ मौजूद थी। सार्वजनिक रैली सभा में सुनीता कुमारी (जीप सदस्य) सुरेंद्र कुमार, फूलचंद किसकू ,दीपक श्रीवास्तव, विक्की बरनवाल ,आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

सभा के दौरान फूलचंद किसकू के द्वारा अपने दिए गए भाषण में ऐसे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किए गए जिनसे मुस्लिम समुदाय के लिए पूरी तरह से असंतोष जनक माना जा रहा है।

मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठ युवा सदस्य मोहम्मद अनवर अंसारी का कहना है की सभा के दौरान फूलचंद किसकू ने अपने भाषण में ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जिससे एक विशेष धार्मिक समुदाय के प्रति घृणा एवं वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया भाषण के दौरान उसने कहा कि काटने वाले बांटने वाले सिर्फ एक ही है वो मुस्लिम समुदाय के लोग हैं एवं उनकी भाषा में ही जवाब देंगे।

इस प्रकार की भड़काऊ बयान बाजी से मुस्लिम समुदाय से क्रोध में दिखती नजर आ रही है।

उक्त बयान बाजी से दोनों समुदायों में जातिवाद दंगे की आशंका बढ़ती जा रही है

फिलहाल इसकी जांच को लेकर के डुमरी थाना एवं निमियाघाट थाना में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है एवं निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

विनय पांडे की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal