Home » News Update » गिरिडीह उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश…

गिरिडीह उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश…

रोस्टर क्लियरेंस पूर्ण, एनएचएम अंतर्गत रिक्त 101 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू…

गिरिडीह: उपायुक्त, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति, स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध मानव संसाधन, रिक्त पदों की स्थिति एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी, नगर आयुक्त, विजय सिंह बीरूआ, सिविल सर्जन, डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह, IAS प्रशिक्षु, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अंजना भारती, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, जिला आरसीएच पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

बैठक के दौरान सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सदर अस्पताल एवं विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कुल 101 पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए आवश्यक रोस्टर क्लियरेंस की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा अब नियुक्ति की आगामी कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

 

उपायुक्त, रामनिवास यादव ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने के लिए रिक्त पदों को यथाशीघ्र भरने की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं विभागीय औपचारिकताओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि योग्य मानव संसाधन शीघ्र स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शासन के निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी।

 

इस बैठक में बताया गया कि रिक्ति पदों में एएनएम, स्टाफ नर्स, ब्लॉक डाटा मैनेजर, फार्मासिस्ट, न्यूट्रिशनल काउंसलर, एसटीएस, डीएमसी-एलटी सहित विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पद शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्ति होने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण कार्यक्रम सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन को नई गति मिलेगी तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक समय पर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम तेजी से उठाए जा रहे हैं।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal