Home » News Update » थाना दिवस में 70 शिकायतों की सुनवाई, 54 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

थाना दिवस में 70 शिकायतों की सुनवाई, 54 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

बोकारो: पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार गुरुवार को जिले के सभी थाना एवं ओपी में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई कर उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया गया।
थाना दिवस के दौरान जिलेभर से कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 54 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर संबंधित पक्षों को राहत प्रदान की गई। वहीं, एक मामले में प्राथमिकी (कांड) दर्ज की गई। इसके अलावा 15 मामलों में संबंधित वाद न्यायालय में लंबित रहने के कारण तत्काल निष्पादन संभव नहीं हो सका।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि थाना दिवस का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। साथ ही पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास को मजबूत करना भी इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। जिला पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए थाना दिवस का लाभ उठाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal