Home » News Update » गुप्त सूचना पर नरारी कला खुर्द पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

गुप्त सूचना पर नरारी कला खुर्द पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

औरंगाबाद: जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के शोहदा गांव के समीप एक बाइक से भारी मात्रा में झारखंड निर्मित देशी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शोहदा गांव के रास्ते एक बाइक के माध्यम से अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस की गतिविधि को देखते ही बाइक सवार तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने जब बाइक की तलाशी ली तो उसमें छिपाकर रखी गई झारखंड निर्मित टनाका ब्रांड की 300 एमएल की कुल 268 बोतल देशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 80.4 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर थाना लाया तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस छापेमारी अभियान में एएसआई गंगा मेहता समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal