हजारीबाग: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), सीसीएल (CCL), राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) एवं श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘नन्हा सा दिल अभियान’ के अंतर्गत आज बरही प्रखंड में बच्चों के जन्मजात हृदय रोग (Congenital Heart Disease) की जांच हेतु विशेष स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान 559 बच्चों की हृदय जांच की गई, जिसमें 4 बच्चे संदिग्ध पाए गए। संदिग्ध बच्चों को आगे इको (ECHO) जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के लिए चिन्हित किया गया है, ताकि समय पर उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
इस स्क्रीनिंग अभियान का सफल संचालन प्रतिमा, अंजू, निरंजन त्रिपाठी एवं लक्ष्मी द्वारा किया गया। टीम ने विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की जांच के साथ-साथ अभिभावकों को जन्मजात हृदय रोग के लक्षण, समय पर पहचान एवं उपचार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
