Home » News Update » NEET पेपर लीक व जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में फूटा गुस्सा: चतरा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला

NEET पेपर लीक व जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में फूटा गुस्सा: चतरा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला

चतरा: नीट परीक्षा में हुई धांधली और दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को छात्र झामुमो समिति ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। छात्र झामुमो कार्यकर्ताओं ने चतरा के केसरी चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।

 

यह विरोध प्रदर्शन झामुमो के जिला अध्यक्ष नीलेश ग्यासेन की अगुवाई में आयोजित किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे झामुमो जिला अध्यक्ष नीलेश ग्यासेन ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा की केंद्र सरकार देश के लाखों युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। एक तरफ नीट जैसी बड़ी परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है और मेधावी छात्रों का सपना टूटता है, वहीं दूसरी तरफ जब छात्र अपने हक के लिए जंतर-मंतर पर आवाज उठाते हैं, तो उन पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कराया जाता है। छात्र झामुमो इस अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

चतरा केसरी चौक पर आयोजित इस उग्र प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि नीट मामले में पारदर्शी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई और पीड़ित छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो छात्र झामुमो चरणबद्ध तरीके से सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को और तेज करेगा।

इस अवसर पर छात्र झामुमो समिति के कई मुख्य पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal