इनमौसा का जल्द होगा नई कमेटी का गठन:-रामराज सिंह।
सीसीएल कमिटि के द्वारा निर्णय लिया गया कि विजय कुमार सिंह ही इनमोसा के उप महा सचिव रहेंगे।
कथारा: इंडियन नेशनल माईन ऑफिशल सुपरवाइजरी स्टाफ एसोसिएशन(इनमौसा) का सीसीएल स्तरीय बैठक गुरुवार को कथारा स्थित स्टॉफ रिक्रीऐशन क्लब में इनमौसा सीसीएल अध्यक्ष रामराज सिंह के अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन संतोष कुमार मंडल ने की। बैठक में सीसीएल के कथारा, बीएंडके, ढोरी, बरका सयाल, रजहरा, चंन्द्रगुप्त आम्रपाली, मगध संघमित्रा, अरगड़ा, रजरप्पा, हजारीबाग, गिरिडीह, कुजू, नोर्थ कर्णपुरा, पिपरवार क्षेत्र के अध्यक्ष व सचिव व पदा धिकारी शामिल हुए।बैठक का मुख्य उदेश्य कुछ दिनों से एसोशियन में उत्पन्न हुई विवाद को पटाक्षेप करते हुए संगठन की मजबूती हो इसपर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए इनमौसा सीसीएल अध्यक्ष रामराज सिंह ने कहा की इनमौसा संगठन दो नहीं सिर्फ एक है इसमें कोई विवाद नहीं है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह थे कुछ आपसी मन मुटाव के कारण उथल पुथल हुई है, इसे जल्द समाप्त कर लिया जायेगा। आगामी दो तीन माह के अंदर चुनाव कराया जायेगा जिसमे सब साफ हो जायेगा। आगे उन्होंने कहा की आने वाला समय में युवाओ को जगह दी जायेगी। उपस्थित सीसीएल के विभिन्न क्षेत्र से आये अध्यक्ष व सचिवों ने कहा की माइनिंग स्टॉफ का संगठन इनमौसा में किसी प्रकार का मतभेद हुई है या साजिस हो रही है इसको दुर करने के लिए बैठक होनी जरूरी है बैठक में सभी बातो पर मंथन किया जाय इसके बाद राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को अवगत कराते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की जरूरत है। आगे लोगो ने कहा की संगठन के वरिय नेता अस्वस्थ्य चल रहे है ऐसे स्थिति में सभी वरीय पदाधिकारियों को सयंम बरतने की जरूरत है। किसी भी परिस्थिति में संगठन में गुटबाजी हानिकारक साबित होता है इसलिए इससे बचना चाहिए। वही सीसीएल कमिटि के द्वारा इनमोसा सीसीएल बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विजय कुमार सिंह ही इनमोसा के उप महा सचिव रहेंगे। इनके नेतृत्व मे इनमोसा की सभी कमिटि अपना कार्य सुचाक से करेगी। सीसीएल कमिटि इनमोला द्वारा यह भी निर्णय किया गया कि विजय कुमार सिंह को इनमोसा केन्द्रीय कमिटि के महासचिव सचिव के पद नियुक्त किया जाये। मौके पर सीसीएल अध्यक्ष रामराज सिंह, सुधीर कुमार सिंह, संजय कुमार सिन्हा, हरेंद्र सिंह, विकास कांत सिन्हा, ढोरी सचिव पवन सिंह, तुलसी महतो, बीएंडके डीपी मौर्या, अनिल कुमार सिंह, बालेश्वर महतो, मो नौशाद खान, कृष्णा सिंह, मो निजाम, सौरभ दुबे, मनोवर अंसारी, राहुल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
