कथारा: डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय क्लस्टर-5 स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन गुरुवार 23 जुलाई को डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के जीएम ग्राउंड में उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा, स्वांग, तेनुघाट, ललपनिया, दुग्धा, भंडारीदह एवं सरिया सहित कुल सात विद्यालयों के खिलाड़ियों ने सहभागिता कर खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत डीएवी कथारा ने खो-खो, वॉलीबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिताओं की सफल मेजबानी की।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि कथारा क्षेत्र के एजीएम विनोद कुमार थे। विशिष्ट अतिथियों में कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. आमिर हुसैन (डॉ. राधाकृष्ण सहोदय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बोकारो के उपाध्यक्ष), माउंट सियॉन स्कूल के निदेशक संजय ठाकुर तथा रेनबो पब्लिक स्कूल के विपुल कुमार सिंह (सहोदय कॉम्प्लेक्स के सदस्य) उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त डीएवी ललपनिया की प्राचार्य तन्मय

बनर्जी, समाजसेविका सुनीता सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह, मोहम्मद जानी तथा कथारा क्रिकेट अकादमी के संचालक अशोक कुमार भी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ा रहे थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान से हुआ। छात्राओं ने मनमोहक गुजराती नृत्य प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया। इसके बाद भावपूर्ण विदाई गीत की प्रस्तुति की गई। झारखंड की सांस्कृतिक पहचान से ओतप्रोत नागपुरी लोकगीत पर जम्बल मार्च ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस अवसर पर झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह- विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. एन. खान ने उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार जताया एवं उनका स्वागत किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारते हैं, आत्मविश्वास बढ़ाते हैं तथा उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के योग्य बनाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेता एवं प्रतिभागी सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
मुख्य अतिथि विनोद कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार और जीत जीवन का स्वाभाविक हिस्सा है, किंतु सच्चा खिलाड़ी वही है जो खेल भावना को सर्वोपरि रखकर निरंतर आगे बढ़ता है। उन्होंने कथारा के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को अनुशासन, समर्पण एवं लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-
1. वॉलीबॉल
अंडर-14 बालिका वर्ग :
स्वर्ण – डीएवी स्वांग
रजत – डीएवी कथारा
अंडर-17 बालिका वर्ग :
स्वर्ण – डीएवी स्वांग
रजत – डीएवी कथारा
अंडर-19 बालिका वर्ग :
स्वर्ण – डीएवी कथारा
रजत – डीएवी स्वांग
अंडर-14 बालक वर्ग :
स्वर्ण – डीएवी कथारा
रजत- डीएवी स्वांग
अंडर-17 बालक वर्ग :
स्वर्ण – डीएवी कथारा
रजत- डीएवी स्वांग
कांस्य -डीएवी तेनुघाट
अंडर-19 बालक वर्ग :
स्वर्ण – डीएवी कथारा
रजत- डीएवी स्वांग
2. खो-खो
अंडर-14 बालिका वर्ग :
स्वर्ण – डीएवी कथारा
रजत – डीएवी ललपनिया
अंडर-14 बालक वर्ग :
स्वर्ण – डीएवी तेनुघाट
रजत – डीएवी ललपनिया
कांस्य – डीएवी स्वांग
अंडर-17 बालक वर्ग :
स्वर्ण – डीएवी कथारा
रजत – डीएवी ललपनिया
अंडर-17 बालिका वर्ग :
स्वर्ण – डीएवी ललपनिया
रजत – डीएवी दुग्धा
अंडर-19 बालक वर्ग :
स्वर्ण – डीएवी कथारा
रजत – डीएवी भंडारीदह
अंडर-19 बालिका वर्ग :
स्वर्ण – डीएवी कथारा
रजत – डीएवी स्वांग
कांस्य – डीएवी भंडारीदह
3. क्रिकेट
अंडर-17 बालक वर्ग :
स्वर्ण – डीएवी दुग्धा
रजत – डीएवी ललपनिया
अंडर-19 बालक वर्ग :
स्वर्ण – डीएवी कथारा
रजत – डीएवी स्वांग
समारोह के अंत में विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स ध्वज को विधिवत उतारा गया तथा आतिशबाजियों की गूंज के बीच प्रतियोगिता के आधिकारिक समापन की घोषणा की गई।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ. आर. एस. मिश्रा, जितेंद्र दुबे, ए. के. गोस्वामी, बी. के. दसौंधी, राकेश रंजन, रितेश कुमार, जयपाल साव,आराधना, सुजला के., रेखा कुमारी, वीणा कुमारी, मधुमल्लिका उपाध्याय, ओशीन, ममता पात्रा, खुशबू कुमारी, बबली कुमारी,सुमन कुमारी,सुरभि दुबे, पुष्पांजलि राव, अश्विनी कुमार,विकास सिंह ,रंजिता पांडे, रिया सिन्हा तथा रीति कुमारी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शारीरिक शिक्षा विभाग का उल्लेखनीय योगदान रहा।
विद्यालय के खेल प्रशिक्षक शिव प्रकाश सिंह एवं ओंकार मिश्रा की अथक मेहनत, कुशल नेतृत्व एवं उत्कृष्ट समन्वय ने पूरे आयोजन को अत्यंत सफल, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन की गरिमा, अनुशासन और खिलाड़ियों के उत्साह ने इस क्लस्टर-5 खेल महाकुंभ को अविस्मरणीय बना दिया।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
