Home » News Update » नवीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार वारंटी के घर कुर्की, न्यायालय के आदेश पर संपत्ति जब्त

नवीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार वारंटी के घर कुर्की, न्यायालय के आदेश पर संपत्ति जब्त

नवीनगर (औरंगाबाद): माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नवीनगर थाना पुलिस ने फरार वारंटी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के दमड़ी वीघा गांव में कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के तहत विधिवत प्रक्रिया पूरी करते हुए वारंटी के घर की संपत्ति का कुर्कीकरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के दमड़ी वीघा गांव निवासी श्री निवास सिंह के विरुद्ध माननीय न्यायालय से कुर्की वारंट निर्गत था। इसी के आलोक में एसआई श्याम बाबू के नेतृत्व में सशस्त्र बल के जवानों ने गांव पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कुर्की की कार्रवाई संपन्न की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए आवश्यक सामानों का कुर्कीकरण किया तथा संबंधित दस्तावेजी प्रक्रिया भी पूरी की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी के कारण सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश का अक्षरशः पालन किया गया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी, कुर्की एवं अन्य कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून से बचने का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी तथा न्यायालय के सभी आदेशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी न्यायालयीन मामले में कानून का सम्मान करें और समय पर न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करें।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal