Home » News Update » गुप्त सूचना पर नवीनगर थाना पुलिस की कार्रवाई, रेलवे स्टेशन के पास से भारी मात्रा में शराब बरामद

गुप्त सूचना पर नवीनगर थाना पुलिस की कार्रवाई, रेलवे स्टेशन के पास से भारी मात्रा में शराब बरामद

नवीनगर (औरंगाबाद): अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नवीनगर थाना पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप छिपाकर रखी गई देशी एवं विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की दबिश की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय के निर्देश पर एसआई तनुजा कुमारी के नेतृत्व में सशस्त्र बल के जवानों ने नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन के आसपास छापेमारी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान सुनसान स्थान पर छिपाकर रखी गई शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से कुल 33.45 लीटर देशी एवं विदेशी शराब जब्त की। बरामद शराब को कब्जे में लेकर थाना लाया गया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। हालांकि छापेमारी के दौरान कोई तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग सका। थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि बरामद शराब के संबंध में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार तस्करों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, स्थानीय सूचना तंत्र तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के विरुद्ध नवीनगर थाना पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी हाल में शराब तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई कि यदि कहीं अवैध शराब के कारोबार की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाए।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal