Home » News Update » ग्लोबल अस्पताल पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, दिल्ली आंदोलन में घायल नूतन टोपो का जाना हाल

ग्लोबल अस्पताल पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, दिल्ली आंदोलन में घायल नूतन टोपो का जाना हाल

रांची (29 जुलाई 2026): माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के निर्देश पर बुधवार को राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के माननीय मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद रांची स्थित ग्लोबल अस्पताल पहुंचे। वहाँ उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान घायल हुई झारखंड की बेटी एवं आदिवासी छात्रा नूतन टोपो से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

​इस मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद के साथ माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह और माननीय विधायक श्री विकास सिंह मुंडा भी उपस्थित रहे।

चिकित्सकों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश

​अस्पताल परिसर में मंत्री जी ने नूतन टोपो का इलाज कर रहे चिकित्सकों की टीम से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का प्रयोग किए जाने से नूतन गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। मंत्री जी ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि छात्रा को हर संभव उत्कृष्ट चिकित्सीय सुविधा और बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए।

“झारखंड की बेटी अकेली नहीं, सरकार साथ खड़ी है”

​नूतन टोपो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा:

“झारखंड की बेटी अकेली नहीं है। राज्य सरकार हर परिस्थिति में उसके साथ मजबूती से खड़ी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि नूतन शीघ्र स्वस्थ होकर नए उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों की उड़ान पुनः भरेगी।”

 

​उन्होंने ईश्वर से नूतन के शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की और परिजनों को ढांढस बंधाया कि सरकार उनकी हर संभव मदद के लिए कटिबद्ध है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal