रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (CMD) डॉ. अशोक कुमार पांडा ने मुलाकात की। यह मुलाकात कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई।

इसे एक औपचारिक और शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। बैठक के दौरान राज्य में औद्योगिक गतिविधियों, बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के संचालन और खनन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।
उच्च स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद:
इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान प्रशासनिक और सेल प्रबंधन के शीर्ष अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:
- श्री अविनाश कुमार (मुख्य सचिव, झारखंड सरकार)
- श्री प्रिय रंजन (निदेशक-प्रभारी, बोकारो स्टील प्लांट – BSL)
- श्री वी. मानवटी (अधिशासी निदेशक, सेल – खनन)
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
