Home » News Update » चतरोचट्टी से वर्षों से फरार वारंटी अभियुक्त रविन्द्र साव गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चतरोचट्टी से वर्षों से फरार वारंटी अभियुक्त रविन्द्र साव गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चतरोचट्टी/बोकारो: बोकारो पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे छापामारी अभियान के तहत चतरोचट्टी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे नामजद वारंटी अभियुक्त रविन्द्र साव को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

मामले का विवरण

चतरोचट्टी पुलिस ने ST Case No.- 373/2018 एवं चतरोचट्टी थाना कांड संख्या- 07/18 के नामजद अभियुक्त को ग्राम हुरलुंग स्थित उसके आवास से विधिवत गिरफ्तार किया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अभियुक्त की जानकारी

नाम: रविन्द्र साव (उम्र: लगभग 33 वर्ष)

पिता: स्व० बासुदेव साव

पता: ग्राम- हुरलुंग, थाना- चतरोचट्टी, जिला- बोकारो

छापामारी दल में शामिल पुलिस टीम

पु०अ०नि०: कुन्दन कुमार यादव (चतरोचट्टी थाना)

हवलदार: महेश तामसोय

आरक्षी (351): सहदेव प्रसाद यादव

आरक्षी (965): शिवनंदन हांसदा

आरक्षी (1608): रामेश्वर यादव

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal