डुमरी: झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झामुमो नेता रहे स्वर्गीय टाइगर जगन्नाथ महतो जी
की जयंती शुक्रवार को नावाडीह थाना के अलारगो में मनाया गया । इस सभा में मौजूद युवा कांग्रेस जिला महासचिव गुड्डू मलिक ने पुष्पमाला चढ़कर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किए। एवं उनके महानतम कार्यों को याद किये । उन्होंने कहा कि 
किस प्रकार डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक के रूप में लगातार 15 सालों तक अपनी दबदबा बनाए रखें एवं डुमरी को विकसित बनाने में अहम योगदान दिए।
आज डुमरी में अनुमंडल इनकी कठिन परिश्रम एवं अहम योगदान का फल है।
बड़े-बड़े पार्टी के भी दिग्गज नेता वर्षों से यह काम ना कर सके जो की झामुमो नेता टाइगर जगन्नाथ महतो जी ने अपने महेश 15 सालों की मेहनत के बदौलत हम सभी को विरासत के रूप में दिए।
विनय पांडे की रिपोर्ट,
