Home » News Update » गुरु सारथी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा महा मेडिकल मेला लगाया गया।

गुरु सारथी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा महा मेडिकल मेला लगाया गया।

तेनुघाट: तेनुघाट अधिवक्ता संघ के पुस्तकालय भवन में गुरु सारथी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा महा मेडिकल मेला लगाया गया। इस महा मेडिकल मेला लगाने में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, प्रोग्राम सहयोगी अभिषेक मिश्रा, गुरु सारथी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के डायरेक्टर मो अजमल अंसारी एवं उपाध्यक्ष मोहम्मद रेहान अंसारी ने अहम भूमिका निभाई। इस महा मेडिकल मेला में मेदांता अस्पताल रांची के डॉक्टर प्रतिमा कुमारी के साथ आदित्य राज और उनकी टीम, जनता अस्पताल पेटरवार से डॉक्टर जेड आलम एवं सहयोगी टीम, वही गोमिया से आंख जांच की टीम इकबाल मुस्तफा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर तेनुघाट अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता सहित अन्य लोगों ने भी जांच का लाभ उठाया। जिसमें मेदांता रांची के डॉक्टर प्रतिमा कुमारी के द्वारा लगभग 84 लोगों का, जनता अस्पताल पेटरवार के डॉक्टर के द्वारा 45 एवं आँख जांच 93 लोगों को किया गया। इसमें लगभग सभी के शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य कई जांच किए गए। इसके बाद डॉक्टर के द्वारा दवा के साथ-साथ अन्य कई सुझाव दिए गए। जांच कराने के बाद सभी अधिवक्ता काफी खुश नजर आ रहे थे। अधिवक्ताओं का कहना था इस तरह के महा मेडिकल मेला में हम लोग आसानी से डॉक्टर के द्वारा जांच करवा कर अपने आप को स्वस्थ पाकर काफी प्रसन्न है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal