पिपरा (पलामू): पिपरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, शोभीचक, संकुल बिश्रामपुर (पिठौरा) में शनिवार, 8 अगस्त 2026 को विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के पुनर्गठन को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया। बैठक सरकार द्वारा जारी SMC के SOP, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद एवं शिक्षा विभाग के निर्देशों के आलोक में आयोजित हुई।
बैठक का संचालन विद्यालय के प्रधान शिक्षक उदय राम ने किया, जबकि अध्यक्षता आलमाखातुन ने की। पर्यवेक्षक के रूप में शिक्षक सुनील कुमार उपस्थित रहे। आमसभा में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक, ग्रामीण एवं विद्यालय प्रबंधन समिति से जुड़े सदस्यों सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
SMC के पुनर्गठन की प्रक्रिया भारत सरकार द्वारा जारी SOP, राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के पत्रांक SMC/05/140/2018-19/2645, दिनांक 2 जुलाई 2026, जिला शिक्षा अधीक्षक, पलामू के पत्रांक 59, दिनांक 22 जुलाई 2026 तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह प्रखंड संसाधन केंद्र समन्वयक, पिपरा के ज्ञापन संख्या 178, दिनांक 3 अगस्त 2026 के निर्देशों के तहत पूरी की गई।
आमसभा के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, बच्चों की शिक्षा, विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्य एवं दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से माया देवी को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा आरती देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया। सदस्यों ने विद्यालय के बेहतर संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान समिति के सदस्यों से विद्यालय के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।
बैठक में प्रभात कुमार, आलमाखातुन, रुक्मणी कुमारी, सुषमा देवी, आरती देवी, रंजू देवी, नेहा देवी, चंपा देवी, तन्नू देवी, मनोज सिंह, सरस्वती देवी, गुड्डी देवी, ममता देवी, नागेंद्र सिंह, राजू राम, मृत्युंजय सिंह, श्रवण राम एवं सुनील कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और विद्यालय के समुचित विकास के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
अविनाश कुमार की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
