फुसरो: नगर परिषद के फुसरो से जैनामोड़ रोड़ हिंदुस्तान पुल से 7 अगस्त 2026 को दामोदर नदी में कूदी पिछरी निवासी मनोरंजन प्रसाद की धर्म पत्नी सुमन देवी महिला का शव बॉडी शनिवार दोपहर बरामद कर लिया गया। भंडारीदह के तुरियो शिव शक्ति मंदिर के समीप नदी तट से गोताखोरों की टीम ने बॉडी को खोज निकाला।शव मिलने की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार, थाना प्रभारी बेरमो रोहित कुमार सिंह समेत पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी नदी तट पर जुट गए।
पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
