Home » News Update » प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष कैंप का निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश।

प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष कैंप का निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश। 

फुसरो: मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से 8 अगस्त 2026 को बेरमो प्रखंड में मतदाता सूची का विशेष ग्रहण (गहन) पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 चलाया गया। इस महत्वपूर्ण अभियान के तहत अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर लगाए गए विशेष कैंप का निरीक्षण किया।

 

जानकारी के अनुसार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार ने बेरमो प्रखंड के अंतर्गत SIR के तहत सण्डे बाजार एरिया में स्थित मतदान केंद्र संख्या- 54, 55, 56, 57 और 58 पर पहुंचकर वहां चल रहे कार्यो का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कैंप में बीएलओ (BLO) सुपरवाइजर और वॉलंटियर (स्वयंसेवक) अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद पाए गए।

 

विशेष कैंप के निरीक्षण के क्रम में बीडीओ मुकेश कुमार ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की बारीकी से जांच की। उन्होंने मौके पर उपस्थित बीएलओ सुपरवाइजर, वॉलंटियर और संबंधित सभी कर्मियों को कार्य में पूरी पारदर्शिता बरतने तथा योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

मतदाता सूची पुनरीक्षण के इस विशेष कैंप के दौरान मौके पर मुख्य रूप से नरेश यादव, शिव प्रकाश पाण्डेय, पूनम कुमारी,  मीरा देवी, कविता कुमारी, छवि साहनी,  सुजाता घोष, श्रवण कुमार और बन्दना कुमारी सहित अन्य कई लोग व कर्मी उपस्थित थे।

शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal