पलामू: जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे हर शनिवार क़ो लगने वाले जन समाधान दिवस का आयोजन हुआ, इस जन समाधान दिवस के मौके पर अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी नीरज कुमार ने संयुक्त रुप से प्रखंड क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्या क़ो ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर ही सबंधित पदाधिकारियों क़ो निर्देशित किया गया की समस्या क़ो जाँच कर निराकरण किया जाए
आज के जन समाधान दिवस मे अधिकांश मामले जमीनी से सबंधित था जो सीओ एंव थाना प्रभारी ने गहनता से सुना और लोगो क़ो भरोसा दिलाया की आप सभी का समस्या क़ो जाँच कर निराकरण किया जाएगा,
हलाकि कई ऐसे लोगो आज के जन समाधान दिवस मे मिले जिन्होंने बताया की हमलोग कई बार आवेदन दिया लेकिन अब तक कोई सुनवाई नही हुई, और बताया की देखिए कब तक हमलोग की समस्या क़ो निराकरण होगा अभी कहना मुश्किल है, इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष परवेज़ आलम एंव प्रखंड तथा अंचल के कर्मी मौजूद थे।
परवेज़ आलम की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
