Home » News Update » तेनुघाट जलाशय में फ्लाई ऐश बहने का मामला गरमाया, जल संसाधन विभाग ने TTPS को तत्काल हटाने का दिया निर्देश।

तेनुघाट जलाशय में फ्लाई ऐश बहने का मामला गरमाया, जल संसाधन विभाग ने TTPS को तत्काल हटाने का दिया निर्देश।

तेनुघाट: थर्मल पावर स्टेशन के द्वारा विगत दिनों तेनुघाट बांध परियोजना के जलाशय के निकट डंप किया गया फ्लाइ ऐस्क (छाई) के विरुद्ध तेनुघाट बांध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने 15 जून 26 को ही महाप्रबंधक टीटीपीएस को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति के साथ तेनुघाट जलाशय के क्षेत्र में डम्प किए गए छाई को डैम परिसर से हटाने के लिए कहा था। इसके बाद जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता (मॉनिटरिंग) रांची ने भी 28 जुलाई को महाप्रबंधक टीटीपीएस को पत्र के द्वारा तेनुघाट बांध परियोजना के जलाशय वाला क्षेत्र में डम्प किए गए छाई को हटाने के लिए कहा है। पत्र में मुख्य अभियंता (मॉनिटरिंग) ने डेम जलाशय में छाईयुक्त पानी जाने से होने वाले संभावित नुकसान और खतरे की जानकारी देते हुए बांध सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत छाई तुरन्त हटाने के लिए कहा है ।

तेनुघाट बांध स्थापित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उमाचरण रजवार ने बतलाया कि मुख्य अभियंता मॉनिटरिंग का टीटीपीएस को पत्र प्राप्त हुए दस दिन बीत गया। इस अवधि में बारिश भी अच्छी खासी मात्रा में हुई है और अभी भी बारिश हो रही है किंतु टीटीपीएस प्रबंधन छाई का बहाव रोकने के लिए कारगर व्यवस्था अभी तक नहीं किया है। श्री रजवार ने कहा कि जलाशय में छाई का बहाव रोकने के उपाय के नाम पर टीटीपीएस प्रबंधन ने जो कुछ किया है उससे बरसात के पानी के साथ छाई का बहाव रुक नहीं रहा है। जलाशय में वर्षा के पानी के साथ छाई तेजी से जलाशय में जा रहा है। श्री रजवार ने बतलाया कि जलाशय में छाई बहने का क्रम यदि इसी ढंग से जारी रहा तो सैकड़ों टन छाई जलाशय में प्रवेश कर जाएगा।

विस्थापित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष श्री रजवार ने जलाशय में बह कर गये छाई का आकलन कर उसे सफाई करने और लागत खर्च तेनुघाट थर्मल से वसूलने का जल संसाधन विभाग से मांग किया है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal