Home » News Update » “अनुशासन से नेतृत्व तक—एनसीसी गढ़ता है सशक्त युवा”: सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी।

“अनुशासन से नेतृत्व तक—एनसीसी गढ़ता है सशक्त युवा”: सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी।

कथारा: डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स के लिए विशेष ड्रिल एवं कक्षाओं का आयोजन 7 अगस्त दिन शुक्रवार को किया गया।

इस अवसर पर एनसीसी 22वीं बटालियन, हजारीबाग के पेटी ऑफिसर दिनेश कुमार ने कैडेट्स को परेड एवं ड्रिल का अभ्यास करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को एनसीसी के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए सशस्त्र बलों, सैन्य कौशल तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, तत्परता, साहस और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

एनसीसी आर्मी विंग के सीटीओ एवं विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक शिव प्रकाश सिंह की इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने भी कैडेट्स की विशेष कक्षाएँ लेते हुए एनसीसी से जुड़े विभिन्न विषयों, परेड, अनुशासन एवं शारीरिक प्रशिक्षण की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्राचार्य सह- झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी. एन. खान ने विशेष एनसीसी प्रशिक्षण को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, साहस, राष्ट्रप्रेम और सेवा-भाव विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स को पूरे उत्साह और समर्पण के साथ एनसीसी की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक ड्रिल एवं परेड का अभ्यास किया। विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें शारीरिक दक्षता और अनुशासन के साथ-साथ आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सजगता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की व्यावहारिक समझ भी प्राप्त हुई।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal