Home » News Update » प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार ने किया विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों और विकास योजनाओं का निरीक्षण, परखी गुणवत्ता।

प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार ने किया विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों और विकास योजनाओं का निरीक्षण, परखी गुणवत्ता। 

फुसरो: बेरमो प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारु संचालन का जायजा लेने के लिए 8 अगस्त 2026 को प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो -सह-बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों और निर्माण कार्यो की जमीनी हकीकत देखी तथा कार्यों की गुणवत्ता (क्वालिटी) की बारीकी से जांच की।

प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार ने बेरमो पश्चिमी पंचायत और जरीडीह पूर्वी पंचायत के कई केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने मुख्य रूप से निम्नलिखित केंद्रों का जायजा लिया:

​बेरमो पश्चिमी पंचायत स्थित नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र, लोधरबेड़ा

​जरीडीह पूर्वी पंचायत स्थित नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र, लोहारपट्टी

​बेरमो पश्चिमी पंचायत अंतर्गत मुर्दघटिया आंगनबाड़ी केंद्र

​जरीडीह पूर्वी पंचायत के सामुदायिक भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र, बीच बाजार-1

 

आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति देखने के अलावा, बीडीओ बेरमो मुकेश कुमार ने पंचायत में चल रहे अन्य विकास कार्यो का भी सघन निरीक्षण किया। उन्होंने जरीडीह पूर्वी पंचायत के अंतर्गत नवनिर्मित स्लैब सहित नाला और निर्माणाधीन दुर्गा मंडप के समीप स्लैब सहित नाले के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की विशेष रूप से जांच की और संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal