तेनुघाट: तेनुघाट चिल्ड्रन पार्क मैदान में 15 अगस्त की चल रही तैयारी परेड निरीक्षण का जायजा लेने पहुंचे तेनुघाट अवर निबंधक पदाधिकारी रितु रंजन इनके देख रेख में चिल्ड्रेन पार्क मैदान में परेड पूर्वाभ्यास किया गया। परेड अभ्यास में शामिल हुए जिला पुलिस बल के जवान जिसका नेतृत्व तेनुघाट ओपी के एस आई मनोज तिर्की ने किया, इस परेड में जवाहर नवोदय विद्यालय, डीएवी स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पेटरवार और गोमिया की छात्र छात्राओं के द्वारा अभ्यास किया गया। परेड अभ्यास में छात्रों का अनुशासन एवं समन्वय का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार परेड कमांडर मनोज तिर्की के नेतृत्व में कई टोलियां गठित की गई हैं। इनमें सशस्त्र बल, तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के आठ प्लाटून तैयार किया जा रहा है हैं। सभी टोलियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास में जुटी। मालूम हो कि परेड का पूर्वाभ्यास 11, 12 एवं 13 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। सभी विद्यालय के शिक्षक सहित ओपी प्रभारी भजनलाल महतो, अधिवक्ता बीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, मुकेश कुमार, रतन कुमार सिन्हा मौके पर उपस्थित थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
