पुरानी कमेटी भंग, सर्वसम्मति से गठित हुई नई पूजा कमेटी
प्रदीप यादव बने अध्यक्ष अजय सिंह सचिव और सी.एस. प्रसाद कोषाध्यक्ष
कथारा: आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर कथारा चार नम्बर मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के श्याम नंदन मंडल ने की जबकि संचालन विजय यादव ने किया।
बैठक में सर्वप्रथम पिछले वर्ष के पूजा का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर पुरानी पूजा कमेटी को भंग किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया।
नई कमेटी में प्रदीप यादव को अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को सचिव और सीएस प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी पदाधिकारियों ने पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सूबे के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह समाजसेवी दुखलाल यादव और मंदिर समिति के सदस्य देवेंद्र यादव के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में पूजा पंडाल निर्माण मूर्ति स्थापना साफ-सफाई सुरक्षा व्यवस्था लाइट-पानी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। तय किया गया कि चंदा संग्रह अभियान जल्द शुरू कर सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी।
मंदिर समिति के सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा की सभी के सहयोग से इस वर्ष दुर्गा पूजा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। नई कमेटी सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेगी।
बैठक में मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष सी.एस. प्रसाद, तपेश्वर चौहान, विजय कुमार सिंह, मथुरा सिंह यादव, वेदव्यास चौबे, उपेन्द्र सिंह, एम.एन. सिंह, कमलकांत सिंह, सुरेश महतो, प्रमोद यादव, विजय चौहान, देवाशीष आश, संतोष सिन्हा, सुजीत मिश्रा, सुरेश ठाकुर, राजेश पाण्डेय, विजय नायक, पंचराम, बन्देशरी चौहान, हरिहर चौहान, रामकुमार मिश्रा, गणेश महतो, विश्वनाथ चौहान, पुजारी रवि पाण्डेय, मुकेश, गंगा, बिन्दुचन्द हेम्ब्रम सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
