चतरा: 35 बटालियन सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट संजीव कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने एक बेहद भव्य और अनुशासित देशभक्ति रैली का आयोजन किया। ‘वंदे मातरम’ के सुरीले गीतों और राष्ट्रप्रेम के जयघोष के साथ निकाली गई इस रैली ने पूरे चतरा शहर को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। इस आयोजन का मुख्य ध्येय आम जनता के दिलों में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करना तथा युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रीय संपत्तियों व मूल्यों के संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना था।
इस रैली को सबसे ज्यादा खास और मनमोहक बनाया SSB जवानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे स्कूली बच्चों के अभूतपूर्व उत्साह ने। हाथों में तिरंगा लिए जवानों और बच्चों ने जब ‘जय जवान-जय किसान’ और देश भक्ति के बुलंद नारे लगाए, तो पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो उठा। यह भव्य रैली 35 बटालियन मुख्यालय चतरा से शुरू होकर नगवां चौक और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से गुजरते हुए केसरी चौक तक पहुंची।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
