झिरकी: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदरसा कादरिया मिसबाह उल उलूम, झिरकी में शनिवार को झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तरी छोटानागपुर के अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता इशराफील अंसारी ने तिरंगा फहराया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मदरसा के सदर गुलाम रब्बानी, सेक्रेटरी कलीम अंसारी, पूर्व सदर हाजी अब्दुल कुद्दुस, महत्तमीन जमशेद अजहर मिस्बाही, इमाम कारी अब्दुल हमीद, मौलाना गनी, मौलाना अब्दुल रकीब, इम्तियाज अंसारी, शराफत हुसैन, हाजी अब्दुल सत्तार, हाजी अब्दुल कलाम, हाजी मसीबुल्लाह, मनान, इस्लाम, इनामुल एवं इनामुल हक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
