डुमरी: अनुमंडल को जिला बनाने की मांग को लेकर बुधवार को जिला परिषद बैजनाथ महतो एवं उप मुखिया फलजीत महतो ने 1 सितंबर 2026 को महा धरना का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि डुमरी सभी प्रकार से जिला बनने के योग्य है,।
उन्होंने कहा कि सभी अहर्ताओं को पूरा करने वाला डुमरी अनुमंडल NH 19 जीटी रोड एनएच 133 सड़क पर स्थित है यह रेल के मुख्य मार्ग तथा विश्व प्रसिद्ध पारसनाथ मंदिर एवं पारसनाथ रेलवे स्टेशन से परिपूर्ण है साथ ही साथ सभी विभाग का कार्यरत अनुमंडल कार्यालय ,कोनार नहर परियोजना का परिमंडलीय कार्यालय, आईआईटी कॉलेज, सरकारी डिग्री कॉलेज, मान्यता प्राप्त 2 डिग्री कॉलेज झारखंड कॉलेज एवं पारस कॉलेज, प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय, अवर निबंधन कार्यालय, भारतीय स्टेट बैंक सहित कई बैंक, खेल स्टेडियम, बस पड़ाव, पशु चिकित्सा, राजकीय अस्पताल की सुविधा, बायपास रोड, उपयुक्त सरकारी जमीन, व्यापारिक प्रतिष्ठान, एवं कई नदियां सहित सभी प्रकार की सरकारी कार्यालय मौजूद है।
महत्वपूर्ण भौगोलिक की स्थिति के बावजूद आजादी के 8 दशक बीत जाने तथा झारखंड राज्य के 26 वर्ष करीब होने पर भी अपेक्षा पूर्ण नीति के कारण डुमरी अनुमंडल क्षेत्र व इसके आसपास क्षेत्र के इलाके कृषि, पेयजल, सिंचाई उद्योग, धंधे, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, आदि बुनियादी सुविधाओं से बिल्कुल वंचित है। यदि डुमरी को जिला बनाया जाता है तो इन तमाम परेशानियों का पूर्ण निवारण किया जा सकता है।
विनय पांडे की रिपोर्ट,
