गिरिडीह: बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला निवासी करीब 27 वर्षीय मिथिलेश यादव उर्फ छोटू यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना 14 अगस्त की रात की है मामले की जांच के लिए एसडीपीओ बगोदर-सरिया के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (सीट ) का गठन किया गया था पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से पहले मिथिलेश यादव शराब के नशे में घाघरा स्थित रिंकू होटल पहुंचा था वहां उसने बीयर मांगी पैसे को लेकर होटल मालिक महेश रजक और होटल स्टाफ सीमा ठाकुर से उसका विवाद हुआ पुलिस के अनुसार विवाद के बाद मिथिलेश के साथ धक्का मुक्की और गाली गलौज भी हुई इसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से हेसला की ओर निकल गया पुलिस के मुताबिक पुरानी कहासुनी और विवाद को लेकर होटल मालिक के मन में मिथिलेश के प्रति नाराजगी थी घटना वाली रात करीब दो बजे के आसपास मौका पाकर महेश रजक और सीमा ठाकुर ने कथित तौर पर उसका पीछा किया सर्विस रोड में कपसा मंदिर के पास नशे के कारण मिथिलेश के गिरने के बाद दोनों ने उस पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई सड़क हादसा दिखाने की कोशिश का आरोप पुलिस के अनुसार हत्या के बाद घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई मिथिलेश की मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर शव को सड़क पर लिटा दिया गया इसके बाद दोनों आरोपी होटल लौट गए और कथित तौर पर घटना में इस्तेमाल हथियारों को होटल के नीचे बने कमरे में छिपा दिया पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिए हैं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश रजक लगभग 38 वर्ष होटल मालिक निवासी घाघरा थाना बगोदर तथा सीमा ठाकुर लगभग 58 वर्ष होटल स्टाफ निवासी गोपालडीह थाना बगोदर के रूप में हुई है पुलिस ने घटना में इस्तेमाल टांगी और सब्बल बिना निबंधन नंबर की लाल रंग की पैशन मोटरसाइकिल तथा आरोपी महेश रजक का मोबाइल फोन जब्त किया है मामले में मृतक के भाई अशोक यादव के आवेदन के आधार पर बगोदर थाना कांड संख्या 161/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच जारी रखते हुए घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की है
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
